महोबा। थाना श्रीनगर क्षेत्र से करीब तीन वर्ष पूर्व लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवती के साथ उसकी करीब दो वर्षीय पुत्री और 15 दिन का नवजात पुत्र भी सुरक्षित मिला है।
पुलिस के मुताबिक, थाना श्रीनगर में वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 164/23, धारा 363 भादवि से संबंधित रोशनी पुत्री महेश कुशवाहा, निवासी दाउपुरा, कस्बा एवं थाना श्रीनगर, उम्र करीब 17 वर्ष, लापता थी। उसकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
22 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने करीब तीन वर्ष बाद रोशनी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के दौरान उसके साथ करीब दो वर्षीय पुत्री अंकिता और 15 दिन का नवजात पुत्र कीरत भी सुरक्षित मिला।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए युवती और दोनों बच्चों को मेडिकल परीक्षण एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए महिला जिला अस्पताल/वन स्टॉप सेंटर, महोबा भेज दिया।


