महोबा। वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” थीम के तहत 11वां आयुर्वेद दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के इंचार्ज प्राचार्य एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर आयुष विभाग की ओर से बृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ निःशुल्क मधुमेह, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। जांच के बाद आवश्यकतानुसार मरीजों को औषधियां भी वितरित की गईं। इसके अलावा योग प्रशिक्षकों द्वारा योग चिकित्सा से संबंधित परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. ममता वर्मा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. आदित्य मोहन अवस्थी एवं डॉ. अमिता सिंह ने मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया। फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया।
वहीं, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजेश भारती ने मरीजों को परामर्श दिया तथा फार्मासिस्ट राजीव गुप्ता द्वारा होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता, नीरेंद्र सिंह, गजराज, सुनीता कुशवाहा एवं कुमकुम ने लोगों को योग चिकित्सा से संबंधित परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश कुमार, जीतेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, धीरज कुमार एवं योग सहायक गिरीश कुमारी का सहयोग रहा।
इस अवसर पर शैलेश तिवारी, अनवर आलम, एस.एस. राजपूत, सोवित कुमार गुप्ता, महेन्द्र सिंह एवं अभिलाष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


